Gk

Editors Picks

Friday 2 December 2016

November month current affairs

*November month current affairs part-03*

��������

�� *भारत और स्विटजरलैंड के बीच सूचना के स्‍वत:आदान-प्रदान संबंधी ‘संयुक्‍त घोषणा’ पर हस्‍ताक्षर*
भारत की ओर से प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) के अध्‍यक्ष श्री सुशील चंद्रा और स्विटजरलैंड की ओर से भारत में स्विस दूतावास के डेप्‍यूटी चीफ ऑफ मिशन श्री गिल्‍स रोड्यूट ने सूचना के स्‍वत:आदान-प्रदान(एईओआई) के क्रियान्‍वयन संबंधी ‘संयुक्‍त घोषणा’ पर हस्‍ताक्षर किए।

इसके परिणामस्‍वरूप अब स्विटजरलैंड में 2018 से खोले गए भारतीय नागरिकों के खातों की वित्‍तीय लेन-देन की सूचना सितंबर, 2019 और इसके बाद भारत को स्‍वत: ही मिलना संभव हो जाएगा।
स्विट्जरलैंड
राजधानी - कोई नहीं (बर्न डी-फेक्‍टो राजधानी कहलाती है)
मुद्रा - फ्रैंक

�� *मणिपुर में संगाई महोत्सव शुरु*
मणिपुर को एक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य के साथ मणिपुर का वार्षिक संगाई महोत्सव शुरु हुआ है जिसकी थीम ‘डेस्टिनेशन मणिपुर’ है।

10 दिवसिय महोत्सव मणिपुर की कला, संस्कृति, हैंडलूम, हैंडिक्राफ्ट आदि को प्रदर्षित करता है।
मणिपुर
राजधानी - इम्फाल
मुख्यमंत्री - ओकराम इबोबी सिंह
राज्यपाल - नजमा हेपतुल्ला

�� *13वां विश्व रोबोट ओलंपियाड 2016 में भारत में*
भारत में 13वें विश्व रोबोट ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा जिसमें 54 देशों के करीब 2000 छात्र भाग लेंगे।

भारत सरकार स्वच्छता अभियान के चलते इस वर्ष इसकी थीम ‘रैप द स्क्रेप’ रखी गई है।
�� *लेनोवो ने नकदरहित लेनदेन के लिये पेटीएम के साथ साझेदारी की*
चीनी प्रोद्यौगिकी कंपनी लेनोवो ने पेटीएम के साथ नकदरहित लेनदेन के लिये समझौता किया है ताकि नोटबंदी के बावजूद लेपटोप खरिदने वालों को परेशानी न हो।

लेनोवो ने ईएमआई सुविधा के लिये पाईन लैब्स के साथ भी समझौता किया है।

�� *ओलूमूयिवा बेनार्ड एलियू दूसरी बार आईसीएओ के अध्यक्ष नियुक्त*
नाइजीरिया के ओलूमूयिवा बेनार्ड एलियू को लगातार दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) का अध्यक्ष चुना गया है। ओलूमूयिवा बेनार्ड एलियू अगले तीन तीन वर्ष तक इस पद पर रहेंगे।

एलियू ने आईसीएओ परिषद, के अध्यक्ष का पद पहली बार 01 जनवरी 2014 को सँभाला था। तब उन्होनें रॉबर्टो कोबेह गोंजालेज का स्थान लिया था।
अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन
स्थापित - 1947
मुख्यालय - मॉन्ट्रियल

��*अक्षय मुकुल को शक्ति भट्ट पुरस्कार*
भारत, टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार अक्षय मुकुल को उनकी पुस्तक 'गीता प्रेस एंड द मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया' के लिए शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक पुरस्कार 2016 सम्मानित किया गया है।

मुकुल को 'गीता प्रेस एंड द मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया' के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार के लिये भी चुना गया था जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरस्कार ग्रहण करने से मना कर दिया था।

�� *वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश यादव का निधन*
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और यूपी के पूर्व सीएम रामनरेश यादव का लखनऊ के एसजीपीजीआई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

89 साल के यादव चार बार विधायक रहे थे। इसके अलावा वह राज्य सभा सदस्य तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भी रहे थे।

�� *हिन्दी व भोजपुरी लेखक डा. विवेकी राय का निधन*
प्रख्यात हिन्दी व भोजपुरी लेखक डॉ. विवेकी राय का लम्बी बीमारी के बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

92 वर्षीय डॉ. विवेकी राय का जन्म 1924 में बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
उन्होंने 50 से अधिक पुस्तकें लिखी। 'सोनामाटी' उपन्यास विवेकी राय का सबसे लोकप्रिय उपन्यास है।

�� *प्रख्यात कन्नड़ संगीतकार व गायक एम बालमुरली कृष्ण का निधन*

राष्ट्रीय एकता को समर्पित प्रसिद्ध गाने 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' से देश का ध्यान आकर्षित करने वाले प्रसिद्ध गायक एम बालमुरली कृष्ण का चेन्नई में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

उन्हें फ्रांस सरकार ने ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लैटर्स से सम्मानित किया था।
उन्होंने चार दशकों तक अपने संगीत से श्रोताओं को लुभाया।

�� *प्रोफेसर एमजीके मेनन का निधन*
देश में पिछले पांच दशक से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मशहूर भौतिक शास्त्री प्रोफेसर मांबिलिकलाथिल गोविन्द कुमार मेनन का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

वे 1966 में 38 वर्ष की उम्र में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के निदेशक बन गए थे।
वह 1972 में भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन के अध्यक्ष रहे।

�� *‘सर्न’ का सहयोगी सदस्य बना भारत*
भारत व सर्न (यूरोपीय नाभिकीय अनुसन्धान संगठन) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके तहत भारत इसका सहयोगी सदस्य बन गया है।

इस समझौते पर आण्विक ऊर्जा आयोग के चेयरमेन शेखर बसु तथा सर्न के महानिदेशक फेबिओला जियानोत्ती ने मुंबई में हस्ताक्षर किये। 
सर्न कण भौतिकी की विश्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला है। यह फ्रान्स और स्विट्जरलैण्ड की सीमा पर जिनेवा में स्थित है।
यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (सर्न)
स्थापना: 1954
मुख्यालय: जिनेवा
सदस्य: 22

�� *बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का दोहरा परीक्षण*
ओडिशा में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के तीन नंबर लांचिंग सेंटर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल को लगातार दो बार छोड़ा गया।

जमीन से जमीन पर मार करने वाली यह बैलिस्टिक मिसाइल सतह से सतह पर 350 किलोमीटर तक निशाना साध सकती है। यह अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम का भार ले जाने में सक्षम है।
इससे पहले इसी परिसर से 12 अक्तूबर 2009 को इसी प्रकार का दोहरा परीक्षण किया गया था। उस समय भी दोनों परीक्षण सफल रहे थे।

��  *आईएनएस चेन्नई भारतीय नौसेना में शामिल*
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर मौजूदगी में देश का पहला पी15ए जंगी जहाज आईएनएस चेन्नई भारतीय नौसेना में शामिल हो गया।

'आईएनएस चेन्नई', कोलकाता' श्रेणी का तीसरा जंगी जहाज है जो इस परियोजना के तहत नौसेना में शामिल हुआ है।
मुंबई के माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने इसे बनाया है जबकि डायरेक्टोरेट ऑफ नेवल डिजाइन ने इसका डिजाइन तैयार किया।

�� *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी-100 योजना का शुभारंभ किया*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुप्रतीक्षित परियोजना यूपी-100 योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस शहरों में 15 मिनट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में मदद के लिए पहुंचेगी।
इस योजना के तहत पुलिस 24 घंटे और सातों दिन जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। परियोजना को सबसे पहले 11 जिलों में लॉन्च किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश
राजधानी: लखनऊ
मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव
राज्यपाल: राम नाईक

�� *वोडाफोन और गूगल क्लाउड के बीच समझौता*
वोडाफोन इंडिया की एंटरप्राइज शाखा वोडाफोन बिजनेस सर्विसेज ने जी सुईट पेश करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ करार किया है।

जी सुईट इंटेलीजेंट प्रोडक्टिविटी, कम्युनिकेशन एवं कोलाबोरेशन एप्लीकेशंस का सेट है, जिसमे जी सुईट इंटेलीजेंट एप्स जीमेल, डोक्स, ड्राइव, कैलेंडर, हैंगआउट इत्यादी शामिल है। 
इस सुविधा के बाद वोडाफोन यूजर्स पे-पर-यूज, सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस मॉडल के आधार पर सुरक्षित रूप से जी सुईट का प्रयोग कर सकेगें।

�� *नेपाल ने एक अरब डॉलर की एक्सप्रेसवे परियोजना रद्द की*
नेपाल ने भारतीय निर्माण क्षेत्र की कंपनी आईएलएफएस के साथ एक अरब डॉलर की एक्सप्रेसवे परियोजना से संबंधित सभी समझौते रद्द कर दिए हैं। यह परियोजना नेपाल की राजधानी को दक्षिणी तराई क्षेत्र में भारतीय सीमा से जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली थी।

विधायिका-संसद की विकास एवं वित्तीय समितियों की बैठक के बाद 76 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के साथ सभी समझौतों को रद्द करने का निर्णय किया गया है।
नेपाल
राजधानी: काठमांडू
मुद्रा: रुपया
प्रधानमंत्री: पुष्प कमल दहल
राष्ट्रपति: बिद्या देवी भंडारी

��  *तेलंगाना व आईडीएफसी में नकद रहित लेन देन के लिये समझौता*
तेलंगाना सरकार व आईडीएफसी बैंक ने नोटबन्दी के कारण हो रही परेशानी के चलते नकद रहित लेनदेन के लिये समझौता किया है।

इसके तहत सब्जियां खरिदने वालों को 5, 10 व 20 रुपये के कूपन दिये जा रहे हैं।
आईडीएफसी बैंक

स्थापना: 2015
मुख्यालय: मुंबई
तेलंगाना
राजधानी: हैदराबाद
मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव
राज्यपाल: ईएसएल नरसिम्हन

�� *सिबी सेबेस्टियन एसबीएम बैंक के सीईओ नियुक्*
स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस (एसबीएम) समूह ने अपने भारतीय परिचालन के लिए सिबी सेबेस्टियन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

बैंक ने कहा कि मॉरीशस भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का एक प्रमुख स्रोत है।
सेबेस्टियन को 20 साल से अधिक का बैंकिंग अनुभव है और वे आईसीआईसीआई बैंक से एसबीएम समूह में शामिल हुए हैं।

�� *पंकज पटेल 2017 के लिए फिक्की के अध्यक्ष चुने गए*
जाइडस कैडिला के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पंकज पटेल को उद्योग मंडल फिक्की का 2017 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। वह अंबुजा नेवतिया समूह के चेयरमैन हर्षवर्धन नेवतिया का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है।

पटेल वर्ष 2017 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं और वह संगठन की 16 और 17 दिसंबर को होने रही वार्षिक आम बैठक में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ )
स्थापना: 1927
मुख्यालय: नई दिल्ली

�� *साहित्यकार ज्ञानरंजन को ज्ञान गरिमा अलंकरण*

हिन्दी के प्रतिष्ठित रचनाकार ज्ञानरंजन को ज्ञान गरिमा मानद अलंकरण 2016 प्रदान किया जायेगा।

भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि ज्ञानरंजन जाने माने लेखक होने के साथ ही पहल पत्रिका के संस्थापक संपादक हैं। इस पत्रिका ने हिन्दी साहित्य को एक नया मुकाम दिया है।
भारतीय ज्ञानपीठ ने अपनी सेवा के 71 साल पूरे होने के अवसर पर 2015 में इस पुरस्कार की स्थापना की थी। 

�� *शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान को मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार*
शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान को मुंबई स्थित एनजीओ हार्मोनी फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ढाका के होली कैफे में 1 जुलाई 2016 को आतंकी हमले में मारे गये बांग्लादेशी फराज अयाज हुसैन को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

�� *जीव को हराकर गगनजीत भुल्लर ने जीता इंडोनेशिया ओपन खिताब*
भारत के गगनजीत भुल्लर ने चार अंडर पार 68 का स्कोर करके 300000 डॉलर ईनामी राशि का बैंक बीआरआई जेसीबी इंडोनेशिया ओपन गोल्फ खिताब दूसरी बार जीत लिया।

भुल्लर ने 2013 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।
दो बार एशियाई टूर पर नंबर एक रह चुके जीव मिल्खा सिंह संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 17वें होल पर बोगी के बाद 72 का स्कोर किया।

�� *‘करेज टू सोर: बॉडी इन मोशन, लाइफ इन बैलेंस’: सिमोन बाइल्स*
सबसे सफल अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने अपनी किताब ‘करेज टू सोर: बॉडी इन मोशन, लाइफ इन बैलेंस’ लॉन्च की। इसमें उन्होंने लाइफ और कॅरियर से जुड़ी बातें लिखी हैं।

वह अमेरिका की सर्वाधिक मेडल जीतने वाली जिम्नास्ट है जिन्होनें कुल 14 वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती है।

////// *लोकेश स्वामी*//////

������

☝�☝�☝�☝�☝�☝�☝�☝�
♻♻♻♻♻♻♻♻

���� *सामान्य ज्ञान ग्रुप* ����

Share:

0 comments:

Post a Comment

Comments

Powered by Blogger.

Formulir Kontak

Name

Email *

Message *

Fashion

Technology

Fashion

Archive

Translate

Follow us

Most Trending

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Sample Text

Pages

Theme Support