Gk

Editors Picks

Friday 2 December 2016

नदी

����������������������

�� ** ��

�� *_रावी नदी_* ��

_लम्बाई (कि.मी.)     725_
_उद्गम स्थान     रोहतांग दर्रा, कांगड़ा_
_सहायक नदियाँ     साहो, सुइल_
_प्रवाह क्षेत्र (सम्बन्धित राज्य)     हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब_
_रावी नदी, पश्चिमोत्तर भारत और पूर्वोत्तर पाकिस्तान में बहने वाली एक नदी है। यह उन पाँच नदियों में से एक, जिनसे पंजाब (पाँच नदियों का प्रदेश) का नाम पड़ा। यह हिमाचल प्रदेश में वृहद हिमालय से निकलती है एवं पश्चिम-पश्चिमोत्तर में चंबा नगर से होती हुई जम्मू-कश्मीर की सीमा पर दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ जाती है। इसके बाद यह नदी पाकिस्तानी पंजाब में प्रवेश करने से पहले पाकिस्तानी सीमा के साथ-साथ 80 किमी से अधिक दूरी तक बहती है। यह लाहौर से होकर बहती हुई कमलिया के निकट पश्चिम की ओर मुड़ जाती है और लगभग 725 किमी के बाद अहमदपुर सियाल के दक्षिण में चिनाब नदी में मिल जाती है।_

_रावी नदी के जल का सिचाई के लिए उपयोग सम्पूर्ण प्रवाह क्षेत्र में किया जाता है। भारतीय पंजाब के उत्तरी छोर पर माधोपुर में प्रारम्भिक बिंदु वाली ऊपरी बारी (बा ब्यास, री-रावी) दोआब नहर 1878-1879 में बनकर तैयार हुई थी। यह रावी के पूर्व के बड़े हिस्से को सिंचाई की सुविधा प्रदान करती है, जिसकी सहायक नहरें पाकिस्तान तक विस्तारित है।_

�� _*झेलम नदी*_ ��

_लम्बाई (कि.मी.)     720_
_उद्गम स्थान     शेषनाग झील, जम्मू-कश्मीर_
_सहायक नदियाँ     किशन, गंगा, पुँछ, _लिदार, करेवाल, सिंध_
_प्रवाह क्षेत्र (सम्बन्धित राज्य)     जम्मू-कश्मीर, कश्मीर_
_झेलम नदी उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है। पंजाब की प्रसिद्ध नदी झेलम का वैदिक नाम वितस्ता था। इस नाम के कालान्तर में कोई रूपान्तर हुए जैसे पंजाबी में बिहत या बीहट, कश्मीरी में व्यथ, ग्रीक भाषा में हायडेसपीज़ (Hydaspes) आदि।_

_संभवत: सर्वप्रथम मुसलमान इतिहास लेखकों ने इस नदी को झेलम कहा क्योंकि यह पश्चिमी पाकिस्तान के प्रसिद्ध नगर झेलम के निकट बहती थी और नगर के पास ही नदी को पार करने के लिए शाही घाट या शाह गुज़र बना हुआ था।_
_इस प्रकार इस नगर के नाम पर नदी का वर्तमान नाम प्रसिद्ध हो गया। झेलम का जो प्रवाह मार्ग प्राचीन काल में था प्राय: अब भी वही है केवल चिनाव - झेलम संगम का निकटवर्ती मार्ग काफ़ी बदल गया है।_

�� *_चिनाब नदी_*  ��

_लम्बाई (कि.मी.)     1,180_
_उद्गम स्थान     बारालाचा दर्रे के निकट_
_सहायक नदियाँ     चन्द्रभागा_
_प्रवाह क्षेत्र (सम्बन्धित राज्य)     जम्मू-कश्मीर_
_चिनाब नदी जम्मू कश्मीर से होती हुई पंजाब राज्य में बहने वाली नदी है। इस नदी को वैदिक साहित्य में 'असिक्नी' नाम से सम्बोधित किया गया है। ऊपरी हिमालय पर टांडी में 'चन्द्र' और 'भाग' नदियाँ मिलती हैं, जो चिनाब नदी कहलाती हैं।_

���� _*सामान्य ज्ञान ग्रुप*_ ����

Share:

0 comments:

Post a Comment

Comments

Powered by Blogger.

Formulir Kontak

Name

Email *

Message *

Fashion

Technology

Fashion

Archive

Translate

Follow us

Most Trending

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Sample Text

Pages

Theme Support