*तंबाकू जहर है। यह हर रूप में नुकसान पहुंचाता है।*
अकसर तंबाकू सेवन की शुरुआत कॉलेज में दोस्तों के साथ होती है, जो बाद में ऑफिस और घर में साथ नहीं छोड़ती। आंकड़ों से पता चलता है कि हर वर्ष भारत में धूम्रपान की वजह से लगभग नौ लाख लोगों की मौत होती है। इनमें कैंसर से मरने वालों की संख्या लगभग सात लाख होती है। इसकी वजह यह है कि तंबाकू में 3000 से अधिक प्रकार के हानिकारक रसायन पाये जाते हैं जो सीधे शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे अमोनिया, कार्बन मोनोऑक्साइड, मेथेनॉल, निकोटिन, कोलतार, रेडियोएक्टिव तत्व आदि। ’ग्लोबल यूथ टोबैको’ सव्रे के अनुसार, अपने देश में 65 प्रतिशत पुरुष और 20 प्रतिशत से अधिक महिलाएं किसी ना किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रही हैं। कैंसर के एक चौथाई मामले तंबाकू के कारण होते हैं। *विशेषज्ञों के अनुसार, एक सिगरेट पीने से आयु तकरीबन साढ़े पांच मिनट कम हो जाती है।*
*तंबाकू से होने वाली बीमारियां*
तंबाकू चबाने से मुंह का कैंसर, खाने की नली, सांस की नली और जननांग का कैंसर होता है। धूम्रपान करने से मुंह का कैंसर, खाने और सां स की नली का कैंसर, फेफड़े, लैरिंक्स, पेट, पित्त की थैली और पेशाब की थैली का कैंसर होता है। हृदय रोग जैसे ब्लड प्रेशर बढ़ना और हार्ट अटैक। सांस का रोग जैसे क्रॉनिक ओबस्ट्रक्टिव पॉलमोनरी डिजीज। यही नहीं, स्मोकिंग से टीबी होने का खतरा भी चार गुना बढ़ जाता है। गर्भपात, बच्चों में विकृतियां और महिलाओं में अनियंत्रित माहवारी। धूम्रपान करने वाले लोगों में सेक्स संबंधी समस्या भी होती है। अकसर देखा गया है कि लोग तनाव को दूर करने के लिए तंबाकू का सेवन करते हैं लेकिन हकीकत इससे अलग है। तंबाकू का सेवन करने वाला व्यक्ति तनाव से ग्रस्त होता है।
*कैसे छोड़ें तंबाकू*
तंबाकू छोड़ने के तीन महत्वपूर्ण चरण होते हैं। पहला क्विक डे। इसी दिन निर्धारित किया जाता है कि आज के बाद से तंबाकू के किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं करना है। दूसरा विदड्राल पीरियड। इस दौरान, अगर तंबाकू की तलब होती है तो कुछ चबायें जैसे च्युइंगम, इलायची आदि। तीसरा और अंतिम चरण होता है मेंटेन फेज। इसमें तय करना होता है कि तंबाकू का सेवन पूरी दुनिया करे लेकिन यह मेरे लिए नुकसानदेह है। इसलिए इसे कभी हाथ नहीं लगाएंगे। इसके अलावा, अपने आसपास के लोगों को अपने फैसले से अवगत करायें। उनसे सहयोग लें। दिन में कम से कम दो-तीन बार नहायें। जब तंबाकू की लत लगे तब अपने को व्यस्त रखने की कोशिश करें। टीवी देखें या बच्चों के साथ मौज-मस्ती करें।
धन्यवाद
.






0 comments:
Post a Comment