1. भारतीय रेल की स्थापना 16अप्रैल, 1853 में हुई थी।
2. भारतीय रेल में कुल 1,20,00,000 कर्मचारी काम करते है।
3. भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
4. भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
5. पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक विशाल दूरी और crisscrossing मार्गों को जोड़कर भारतीय रेल के पूरे ट्रैक की लंबाई इतनी है की इससे पृथ्वी के भूमध्य रेखा को डेढ़ बार लपेट सकते हैं।
6. भारतीय रेल द्वारा कवर होने वाली दैनिक कुल दूरी चाँद की दूरी के साढ़े तीन गुना के बराबर है।
7. भारतीय रेल के सबसे तेजी से दौड़ने वाली ट्रेन नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस है।
8. फरीदाबाद-आगरा section भारत का सबसे तीव्रतम सेक्शन है यहाँ लगभग सभी वातानुकूलित सुपरफास्ट ट्रेन 150kmph की अधिकतम गति से चलती हैं।
9. “विवेक एक्सप्रेस” सबसे लंबे दूरी को तय करने वाली भारतीय ट्रेन है। डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक 4273 किलोमीटर की दूरी की यात्रा तय करती है।
10. भारत में की सबसे कम दूरी तक चलने वाली ट्रेन सिर्फ 3 किमी की यात्रा तय करती है | यह ट्रैन नागपुर और अजनी स्टेशनों के बीच चलती है।
11. भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल का है। यह पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बनाया गया है। यह 359 मीटर (1,180 फुट) नदी के ऊपर (कुतुब मीनार की ऊंचाई से पांच गुना) है।
12. भारतीय रेल में 7,500 से भी ज़्यादा रेलवे स्टेशन हैं।
13. भारतीय रेल का सबसे व्यस्त जंक्शन लखनऊ है।
14. भारत का "नवापुर" एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में एवं आधा गुजरात में पड़ता है।
15. भारतीय रेलवे के पास 2.25 लाख मालवाहक डिब्बे हैं।
16. भारत में रेल बजट का सीधा प्रसारण 24 मार्च सन् 1994 में शुरू हुआ था।
17. भारतीय रेल के पास देश की लगभग 10.65 लाख एकड़ भूमि है।
18. आजादी से पहले भारत में 42 रेलवे कंपनियां थीं।
19. सन् 2014-2015 में भारतीय रेल में ₹ 1.634 ट्रिलियन डॉलर की कमाई की थी। अब भूल जाइए की भारत एक गरीब देश है।
20. भारतीय रेल की वेबसाइट पर हर 1 मिनट में 12 लाख लोग विजिट करते है।
21. भारत के रेलवे स्टेशनों में सबसे लंबा नाम "श्रीवेन्कटनरसिम्हाराजवारीपेटा" (Srivenktnrsimharajwareepeta) स्टेशन का है।
22. भारत में सबसे धीमी चलने वाली रेल की रफ़्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा है।
23. कुल 4,483 फुट की लंबाई के साथ उत्तर प्रदेश का गोरखपुर रेलवे स्टेशन सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है।
24. "डार्जलिंग हिमालयन रेलवे" को यूनेस्को की तरफ से "वर्ल्ड हेरिटेज" का दर्जा दिया गया है।
25. भारत में हर रोज़ 2 करोड़ लोग रेल में सफर करते है।






0 comments:
Post a Comment